मौर्योत्तर काल

  1. अन्तिम मौर्य सम्राट् वृहद्रथ की हत्या कर किसने शुंग वंश की स्थापना की?
    पुष्यमित्र

  2. कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था?
    वसुदेव

  3. सातवाहन/आन्ध्र सातवाहन वंश का संस्थापक कौन था?
    सिमुक

  4. प्राचीन भारत का महान् वैयाकरण पंतजलि किसका समकालीन था?
    पुष्यमित्र शुंग का

  5. सर्वप्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लम्बा अभिलेख किस राजा द्वारा जारी किया गया?
    शक राजा रुद्रदमन द्वारा

  6. सातवाहनों ने आरम्भिक दिनों में अपना शासन कहाँ शुरू किया ?
    महाराष्ट्र

  7. किस कुषाण शासक ने सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ जारी की ?
    कडफिसस प्प्

  8. किस वंश के शासकों ने ‘क्षत्रप प्रणाली’ का प्रयोग किया ?
    शकों ने

  9. कुषाणकाल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था?
    वास्तुकला

  10. भारत में प्रथम बार सैनिक शासन किसके द्वारा व्यवहार में लाया गया?
    ग्रीकों द्वारा

  11. ईसा पूर्व दूसरी सदी के प्रारम्भ में उत्तरी अफगानिस्तान में स्थापित भारत-यूनानी राज्य था
    बैक्ट्रिया

  12. सर्वप्रथम रोम के साथ किन लोगों का व्यापार प्रारम्भ हुआ?
    तमिलों एवं चेरों का

  13. सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में काम किया था
    मौर्यों के अधीन

  14. वह महानतम कुषाण नेता कौन था, जो बौद्ध बन गया था?
    कनिष्क

  15. कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली किसका मिश्रण है?
    भारत-ग्रीक (यूनानी) शैली

  16. रोम साम्राज्य के अनुसरण पर किस वंश के शासकों ने ‘कैसर’ (सीजर) की उपाधि ग्रहण की ?
    कुषाण

  17. प्राचीन भारत में किसने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए ?
    कुषाण

  18. मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य था
    सातवाहन

  19. बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किस काल में बनाई गई ?
    कुषाण काल

  20. शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज किया ?
    कण्व

  21. किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था?
    पेन चाऔ ने

  22. उत्तरी तथा उत्तर-पश्चिमी भारत में सर्वाधिक संख्या में ताँबे के सिक्कों को जारी किया था
    कुषाणों ने

  23. विक्रम संवत् कब से प्रारम्भ हुआ ?
    57 ई. पू.

  24. सातवाहन शासकों की राजकीय भाषा थी
    प्राकृत

  25. जो कला शैली भारतीय और ग्रीक/यूनानी शैली का सम्मिश्रण है, उसे कहते हैं
    गांधार

  26. कनिष्क की राजधानी थी
    पुरुषपुर

  27. पुरुषपुर किसका दूसरा नाम है?
    पेशावर

  28. चरक किसके राज-चिकित्सक थे?
    कनिष्क के

  29. तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल होने का कारण था
    गांधार कला

  30. भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ किसने चलाईं?
    इण्डो-बैक्ट्रियन

  31. किस संग्रहालय में कुषाणकालीन मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा में है?
    मथुरा संग्रहालय में

  32. किस वंश के शासकों ने ब्राह्मणों एवं बौद्ध भिक्षुओं को करमुक्त भूमि या गाँव (भूमि अनुदान) देने की प्रथा आरम्भ की?
    सातवाहन

  33. भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारम्भ किसने किया ?
    यूनानियों ने

  34. भारतीयों के महान् रेशम मार्ग (silk route) किसने आरम्भ कराया ?
    कनिष्क ने

  35. शक् संवत् का प्रारम्भ किस सम्राट् के शासनकाल में 78 ई. से हुआ था?
    कनिष्क के

  36. तक्षशिला विश्वविद्यालय स्थित था
    भारत में

  37. प्राचीनकाल में कलिंग का महान् शासक कौन था ?
    खारवेल

  38. बुद्ध का किसके सिक्कों पर अंकन हुआ है?
    कनिष्क के

  39. यौधेय सिक्कों पर किस देवता का अंकन मिलता है?
    कार्तिकेय का

  40. कनिष्क के सारनाथ बौद्ध प्रतिमा अभिलेख की तिथि क्या है?
    81 ई. सन्

  41. अश्वघोष किसका समकालीन था?
    कनिष्क का

  42. बाल विवाह की प्रथा प्रारम्भ हुई
    कुषाण काल में

  43. जो कला शैली भारतीय और यूनानी (ग्रीक) आकृति का सम्मिश्रण है, उसे कहते हैं
    गांधार शैली

  44. सातवाहनों की राजधानी अवस्थित थी
    अमरावती में

  45. आंध्र सातवाहन राजाओं की सबसे लम्बी सूची किस पुराण में मिलती है?
    मत्स्य पुराण में

  46. पूर्वी रोमन शासक जस्टिनियन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान किस क्षेत्र में था?
    विधि के क्षेत्र में

Share
Tweet
Share
Pin
0 Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 7 =